डिंडौरी: कलेक्टर ने 98 शिकायती आवेदन पत्रों की सुनी समस्या, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे तक जनसुनवाई आयोजित कर पानी बिजली पानी सड़क जमीन संबंधित 98 शिकायती आवेदन पत्रों की समस्या सुनी। जिनमें कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण किया और जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव न हो पाया उनके लिए समय सीमा तय कर निराकरण करने को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।