पटना ग्रामीण: पटना में भाजपा नेता की हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना
सोमवार की शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौटे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पटना में भाजपा नेता की हत्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों विधि व्यवस्था की स्थिति खराब है। घर में घुसकर लोगों को गोली मारा जा रहा है।