प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल 28 और 29 जून को दो दिवसीय जनपद चंपावत दौरे पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला चंपावत दौरा होगा, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बताया कि 28 जून को गणेश गोदियाल सबसे पहले टनकपुर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और आम जनता से भी संवाद करेंगे। इसके बाद वे चंपावत पहुंचेंगे, जहां जनसंपर्क के साथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
#Uttarakhand #उत्तराखंड #Champawat #चम्पावत