दरभंगा: दरभंगा डीएमसीएच कर्मियों का 41 दिन से जारी आंदोलन समाप्त, 14 सूत्री मांगों पर बनी सहमति
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, विशेष शाखा डीएमसीएच के बैनर तले करीब एक माह 11 दिन से चल रहा आंदोलन बुधवार को संतोषजनक वार्ता के बाद समाप्त हो गया। छह अगस्त से जारी भूख हड़ताल भी अस्पताल अधीक्षक ने समाप्त करवाया। यह वार्ता बुधवार की शाम 4 बजे हुई।