हाथरस: गांव कमसारा में संदिग्ध परिस्थिति में शख्स की मौत, संपत्ति को लेकर परिजनों पर हत्या का आरोप, जलती चिता से निकाला गया शव
जनपद हाथरस के गांव कमसारा मे एक शख्स की संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गई। मौत के बाद शख्स के शव का परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया जा रहा था तभी मृतक की पत्नी द्वारा दी गई सूचना पर पहुंचे मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों ने मृतक के परिजनों पर संपत्ति को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने जलती चिता से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया है।