हाथरस: गांव रामगढ़ में अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव रामगढ़ में संदिग्ध परिस्थिति पेड़ पर एक युवक का लटका हुआ शव मिलने से इलाके मे हड़कंप मच गया। जनपद बुलंदशहर के गांव पड़ियावली निवासी महेश पुत्र चंद्रपाल के रूप मे मृतक की पहचान हुई है, मृतक युवक गांव रामगढ़ अपनी ससुराल में आया हुआ था। पेड़ पर युवक का लटका हुआ शव मिलने की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।