राजनगर: राजनगर में सीलोन सरपंच उपचुनाव के नामांकन को लेकर विवाद, प्रत्याशी जसोदा यादव के प्रपत्र पर उठे सवाल
जनपद कार्यालय राजनगर में ग्राम पंचायत सीलोन के सरपंच पद के उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दौरान बुधवार को विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार सरपंच पद की प्रत्याशी जसोदा यादव द्वारा रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया था। नामांकन पत्र जमा होने के बाद कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर नामांकन पत्र छीने जाने को लेकर मामला सामन