जमुई: सदर अस्पताल से देर रात दो गर्भवती को रेफर किया गया, काफी देर तक स्ट्रेचर पर तड़पती रही गर्भवती, परिजनों ने जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Jun 16, 2026 सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंची दो गर्भवती को सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे रेफर करने के बाद गेट के बाहर करने का मामला सामने आया है। काफी देर तक स्ट्रेचर पर ही दोनों गर्भवती तड़पती रही। मामले को लेकर परिजन ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए जमकर आक्रोश जताया और हंगामा भी किया।