देवास। शहर के बस स्टैंड स्थित लाला जी होटल में स्वच्छता व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई जब होटल की पानी की टंकी बदहाल हालत में मिली। टंकी का ढक्कन खोलने पर बड़ी संख्या में चींटियां चलती हुई दिखाई दीं, वहीं टंकी पर ढका हुआ कपड़ा भी गंदगी से भरा हुआ नजर आया।
बताया जा रहा है कि इसी पानी का उपयोग होटल में आने वाले ग्राहकों को पीने के लिए किया जा रहा था। ऐसे में यात्रियों और आम लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ होने की आशंका जताई जा रही है। बस स्टैंड क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री और स्थानीय लोग नाश्ता एवं भोजन करने पहुंचते हैं, जिसके चलते यह मामला और भी गंभीर हो जाता है।
स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम प्रशासन से मामले की जांच कर होटल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर संचालित होटलों की नियमित जांच होनी चाहिए ताकि नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो सके।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking