देवास में आज मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान ने शहर के कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर शेड और टीन की चद्दरें उड़ गईं, जबकि बड़ी माता मंदिर का छज्जा भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया।
जानकारी के अनुसार टेकरी क्षेत्र में कई जगह लगी चद्दरें तेज हवा के कारण उखड़ गईं। वहीं लायन होटल के पास एक मोबाइल टावर गिरने की घटना भी सामने आई है। इसके अलावा हटेसिंह गोयल कॉलोनी में तेज हवाओं के कारण टीन की चद्दरें उड़कर सड़क पर आ गिरीं, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गनीमत रही कि इन घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि तेज हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि तेज आंधी और तूफान के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। प्रशासन द्वारा भी लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking