बड़ीसादड़ी कृषि उपज मंडी में 14 अप्रैल को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में रहेगा। मंडी सचिव मोहित रावल ने बताया कि इस दिन मंडी में सभी प्रकार के व्यापारिक कार्य बंद रहेंगे। मंडी 15 अप्रैल को अपने नियमित समय पर खुलेगी ।