लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदाता भागीदारी बढ़ाने, नैतिक मतदान एवं निर्वाचन संबंधी जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय स्वीप कोर कमिटी की बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में हुई।