कोडरमा: हज़ारीबाग: पैसे के अभाव में कोई भी न्याय से वंचित नहीं रह सकता, मुफ्त में मिलेगी वकील की सुविधा : DLSA सचिव गौतम कुमार
जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि पैसे के अभाव में कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रह सकता। यदि किसी मामले को लेकर आपको कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। या आप अपने मामले को लेकर वकील करने में सक्षम नहीं है तो कोडरमा जिले में संचालित विधिक सेवा प्राधिकार आपको मुफ्त वकील उपलब्ध कराएगी।