बीकानेर: नागौर-बीकानेर हाईवे के उन्नयन को मिली मंजूरी, 1359 करोड़ रुपये होंगे खर्च
बीकानेर और नागौर के बीच आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-62 (एनएच-62) पर नागौर-बीकानेर सड़क उन्नयन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत किलोमीटर 161/000 से 270/245 तक के मार्ग का दो-लेन सड़क के रूप में विकास किया जाएगा। कुल 172.913 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 1359.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाए