पकड़ियार में जमीन विवाद बना अखाड़ा, दो पक्षों में 'कुश्ती' जैसी भिड़ंत का वीडियो वायरल
देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार में दो पक्षों के बीच विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब कहासुनी देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से इस तरह भिड़े कि पूरा घटनास्थल किसी कुश्ती के अखाड़े जैसा नजर आने लगा। लोग एक-दूसरे को पकड़कर पटकते और जमीन पर गिराकर मारपीट करते दिखाई दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों की मौजूदगी के बावजूद काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती रही। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं और युवतियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में देखा जा रहा है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#deoria #viralreelschallenge
Deoria, Deoria | Jul 10, 2026