पुरैनी: अजीत चौधरी हत्याकांड के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव वासुदेवपुर पहुंचे, परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की
मंगलवार को पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद पप्पू यादव मृतक के परिजनों से मिले उनकी पत्नी से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया उन्हें सहयोग राशि देते हुए सभी बच्चों के पढ़ाई का जिम्मा भी उठाया। मृतक जिस कंपनी में कार्य करता था उसके वरीय अधिकारी से फोन पर बात कर सांसद ने मृतक के परिजनों को अविलंब मुआवजा देने को कहा।