राजनांदगांव: संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित कक्ष क्रमांक 11 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की हुई स्थापना
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार मानसून सत्र 2024 में प्राकृतिक आपदा,बाढ़,अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते हुए बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा जिला स्तर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित कक्ष क्रमांक 11 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई,नियंत्रण कक्ष 24 घंटे क्रियाशील रहेगा।