हिलसा: सिनेमा मोड़ के पास खंडहर मकान में कूड़े में लगी आग, दो दिन में यह दूसरी घटना
Hilsa, Nalanda | Nov 9, 2026 शहर के सिनेमा मोड़ के पास गिफ्ट हाउस दुकान के पीछे स्थित पतली गली में सोमवार को एक खंडहरनुमा मकान में जमा कूड़े में अचानक आग लग गई। आग लगने की आशंका पटाखे के कारण जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।