नई सराय क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए गेहूं, चना, मसूर के पंजीयन शुरू हो चुके हैं। लेकिन पंजीयन कराने में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैबताते हैं कि, तहसील के कई पटवारी हलकों में अभी तक गिरदावरी का काम नहीं हुआ है इस कारण पोर्टल पर खेत में बोई गई फसल ही शो नहीं हो रही ओर किसानों को बिना पंजीयन कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है।