गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया
महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सोमवार को दोपहर 3:00 गया रेलवे स्टेशन पर विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के संयुक्त नेतृत्व में संचालित हुआ। अभियान के दौरान गया से खुलने वाली और यहां पहुंचने वाली विभिन्न पैसेंजर ट्रेनों में कोच-कोच जाकर जांच की गई।