मंडला: मंडला एसपी रजत सकलेचा का छतरपुर तबादला, एएसपी राजेश रघुवंशी संभालेंगे कमान, स्थानांतरण आदेश जारी
Mandla, Mandla | May 3, 2026 पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रविवार को दोपहर 3:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिले के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा का तबादला छतरपुर कर दिया गया है। उनके स्थान पर खंडवा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी अब मंडला जिले की कमान संभालेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।