झांसी: बबीना थाने के दो सिपाहियों पर पैसे मांगने का आरोप, एक परिवार ने डीआईजी से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2025 बबीना थाना क्षेत्र के जैन मंदिर के पास रहने वाली कुंती देवी ने सोमवार को डीआईजी को शिकायती पत्र दिया। उनका आरोप है कि बबीना थाने के दो सिपाहियों द्वारा पैसों की मांग की जा रही है। कुंती देवी ने बताया कि उनका लड़का एक लड़की से प्रेम करता है, वे दोनों शादी करने के लिए चित्रकूट जा रहे थे, तभी रास्ते में संबंधित थाने की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।