झांसी: सीपरी बाजार के गोन्दू कंपाउंड में नगर निगम के बुलडोजर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2025 झांसी की सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सोमवार को नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इससे अतिक्रमण करने वालों में हलचल मच गई। नगर निगम का बुलडोजर देख दुकानदार अपना सामान समेट कर भागते रहे। वहीं, बैंक ने भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था, जिसे बुलडोजर से धराशायी कर दिया गया।