चाईबासा। आसाम, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में सोमवार को पोस्ट ऑफिस चौक में 6 बजे भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।