पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS एवं अपर पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा समस्त पुलिस उपायुक्त, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त एवं समस्त सहायक पुलिस आयुक्त के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागार में पाक्षिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।
उक्त गोष्ठी में समस्त थाना प्रभारी गूगल मीट के माध्यम से सम्मिलित हुए। इस दौरान कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, शॉपिग मॉल, हॉस्पिटल, जिम सेन्टरों में चेकिंग अभियान चलाकर अग्निशमन मानको का पूर्णत: पालन कराने तथा कमियां पायी जाने पर कार्यवाही करने एवं विद्यार्थियों, संस्थानों के मैनेजमेंट को आकस्मिक स्थिति में अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग हेतु जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।
तथा अपराध एवं कानून-व्यवस्था, आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड फीडबैक की स्थिति, साइबर अपराध, महिला अपराध एवं 'मिशन शक्ति-5.0' अभियान, सड़क सुरक्षा एवं रोड इंजीनियरिंग से संबंधित ZFD (Zero Fatality District) के अन्तर्गत रोड इंजीनियरिंग से संबंधित प्रगति एवं लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा की एवं आगामी मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice