कासगंज: जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को डीएम और एसपी ने नगर पालिका से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान‘ के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद कासगंज में 5 जून से 21 जून तक आयोजित किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं सरकार की विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए डीएम प्रणय सिंह ने एसपी ओपी सिंह ने नगर पालिका कासगंज से सूचना विभाग के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।