मंडी: केंद्र सरकार के खिलाफ मंडी शहर में विभिन्न मजदूर संगठनों ने रैली निकालकर जमकर की नारेबाजी
Mandi, Mandi | Feb 16, 2024 मजदूर संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर मजदूर संगठनों ने पड्डल मैदान से बाजार होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालने के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज की मुख्य हड़ताल करना मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करना है।