मंडी: मंडी-पंडोह एनएच पर कल से दोपहर 1 से 3 बजे तक यातायात रहेगा बंद-साक्षी वर्मा एसपी मंडी
Mandi, Mandi | Feb 15, 2024 मंडी से पंडोह की यात्रा करना चाह रहे हैं तो कल से समय का खास ख्याल रखें। 16 फरवरी से अगले पांच दिनों तक मंडी पंडोह नेशनल हाइवे दोपहर एक से तीन बजे तक सभी प्रकार के यातायात के लिए बंद रहेगा।मंडी पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है। इस दो घंटे की अवधि में छोटे वाहन कमांद-कटौला रोड का उपयोग कर सकते हैं।