मंडी: मंडी दौरे पर PCC लीगल सेल महासचिव पंडित अरूण प्रकाश आर्य ने कहा- इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला है ऐतिहासिक
Mandi, Mandi | Feb 16, 2024 प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी PCC लीगल सेल के महासचिव पंडित अरूण प्रकाश आर्य ने शुक्रवार को मंडी जिला के दौरे पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी चंदे यानी इलेक्ट्रॉल बॉन्ड को लेकर दिया गया फैंसला ऐतिहासिक है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे गैरकानूनी मानते हुए तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। अरूण ने कहा कि इससे देश में चल रहा भ्रष्टाचार जनता के समक्ष एकदम साफ हो जाएगा।