मंडी: धर्म संघ भूतनाथ मंदिर के पदाधिकारियों ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
Mandi, Mandi | Feb 16, 2024 धर्म संघ भूतनाथ मंदिर के पदाधिकारियों ने वीरवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से मुलाकात की तथा मांगों को लेकर उन्हें एक ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान धर्म संघ भूतनाथ मंदिर के पदाधिकारियों की ओर से अपूर्व देवगन को मंडी जिलाधीश का कार्यभार संभालने पर उन्हें सम्मानित भी किया गया और बधाई भी दी गई।