मंडी: कांग्रेस के मण्डी जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस,बोले- पार्टी और सरकार में हो रही अनदेखी
Mandi, Mandi | Feb 15, 2024 गुरुवार शाम एक बेहद चौंकाने वाले सियासी घटनाक्रम में पूर्व मंत्री जिला मंडी कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने अपना पद छोड़ने के साथ ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। यहां आम चर्चा है कि कांग्रेस छोड़ने के बाद क्या प्रकाश चौधरी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इस तरह की अटकलें यहां लगनी शुरू हो गई हैं। हालांकि चौधरी इसे लेकर अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं हैं।