लातेहार: समाहरणालय में जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
प्रधान जनगणना पदाधिकारी-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना—से संबंधित फील्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय डीआरडीबी सभागार में किया गया।