बरसात से पहले बड़ा खतरा!
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी गांव स्थित अंबेडकर स्कूल के पास बिजली के नंगे तारों और जर्जर पोलों से लोगों में डर का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान कई बार पोलों में करंट उतर चुका है, जिससे कई जानवरों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि नंगे तारों को हटाकर जल्द से जल्द मोटी इंसुलेटेड केबल डाली जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
⚠️ अगर आपके इलाके में भी ऐसी कोई समस्या है, तो उसका वीडियो या फोटो हमें डायरेक्ट मैसेज करें। आपकी आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाएगा Ground Zero News।
.
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #Kalyanpur #BairiGaon #Electricity