कानपुर: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
छावनी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार निवासी एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6 किलो 60 ग्राम ताज़ा गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार आरोपी बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गांजा तस्करी से जुड़ा था। उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया गया है।
📍 स्थान: छावनी, कानपुर नगर
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #KanpurPolice #ChhawaniPolice #CrimeNews