बिछिया: विकासखंड मोहगांव में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, बेटियों की मेहनत को मिला सम्मान
2 मई को सुबह 8 बजे विकासखंड मोहगांव में आयोजित विकासखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला l विकासखंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित रानी दुर्गावती शा कन्या आश्रम सालीवाडा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 5वीं की सूची मे प्रथम स्थान लाया l