👉#बदाली खेड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम, स्वाति सिंह ने किया महिलाओं को जागरूक
--#प्रधानमंत्री की परिकल्पना है कि हर बच्चा स्वस्थ हो और हर मां सशक्त बने : स्वाति सिंह
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लखनऊ के बदाली खेड़ा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ चांदनी रावत और रीना गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत स्वाति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद ग्रामीण महिलाओं ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। महिलाओं ने स्वाति सिंह को फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत किए। वहीं, स्थानीय अनाज से तैयार पौष्टिक व्यंजनों के जरिए पाक कला का प्रदर्शन किया गया।इस दौरान स्वाति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना है कि हर बच्चा स्वस्थ हो और हर मां सशक्त हो। आंगन मिलन जैसे कार्यक्रम इसी दिशा में सार्थक कदम हैं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को आंगन मिलन की शुभकामनाएं दी गईं।
स्वाति सिंह