हुज़ूर: ईदगाह हिल्स क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Oct 5, 2025 भोपाल के ईदगाह हिल्स क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी का खुलासा हुआ है। आबकारी विभाग ने टीबी अस्पताल के पास बाजपेयी नगर में छापामार कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों आशीष बड़गुजर और विशाल कनाड़े को गिरफ्तार किया। जिला आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में टीम ने आठ पेटी अवैध शराब जब्त की है|