बड़वाह: बड़वाह के शा.कन्या सांदीपनि स्कूल में प्राचार्य हंसा कानूड़े की सेवानिवृत्ति, ढोल-ढमाकों के साथ हुई बिदाई
मध्यप्रदेश के बड़वाह शासकीय कन्या सांदीपनि विद्यालय की प्राचार्य हंसा कानूड़े के 37 वर्ष के शासकीय सेवाकाल पूर्ण होने पर बुधवार को विद्यालय परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शाला परिवार,शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने उन्हें ढोल ढमाको के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी।इस दौरान माहौल भावुक हो गया