जमुई: सदर अस्पताल के गेट पर पटना से अस्पताल पहुंचे मेडिकल सामान से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, लोग बाल-बाल बचे
Jamui, Jamui | Dec 14, 2025 रविवार की सुबह 6 बजे के करीब पटना से एक ट्रक पर मेडिकल सामग्री लेकर सदर अस्पताल पहुंचे एक ट्रक अस्पताल के मुख्य गेट के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि जिस वक्त ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ उस वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। हालांकि इसके बगल में ही सुधा केंद्र और जीविका का स्टाल लगा था।