जमुई: DM आवास के सामने सड़क पर उतरे एसपी ने लापरवाह बाइक चालकों पर की कार्रवाई, दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Jamui, Jamui | Dec 13, 2025 सड़क सुरक्षा को लेकर अचानक डीएम आवास के सामने एसपी विश्वजीत दयाल शनिवार की शाम 4:00 बजे सड़क पर उतर आए। इस दौरान यातायात नियम का उलंघन करने वाले बाइक चालकों पर सख्ती बरती गई। साथ ही बिना हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग बाइक चालकों को जुर्माना लगाया गया और आइंदा यातायात नियम का पालन करने को लेकर संख्त हिदायत दी गई।