चायल: भूख-प्यास से तड़पकर गौवंश की मौत, बरियावा गौशाला की बदहाली पर गंभीर सवाल, संस्था को भेजा गया नोटिस
नेवादा। विकासखंड नेवादा की बरियावा गौशाला में सोमवार को चार गौवंश की मौत होने का मामला सामने आया। आरोप है कि पर्याप्त चारा-पानी व देखरेख के अभाव में गौवंश बेहाल हैं। मृत गौवंश के शव खुले में पड़े मिले, जिन्हें कुत्ते नोच रहे थे। छह अन्य गौवंश भी गंभीर हालत में मिले।सोमवार शाम दी गई नोटिस!