भादरा: ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रताप तंवर बने जिला अध्यक्ष
भादरा के ग्राम विकास अधिकारी प्रताप तंवर को जिला ग्राम विकास अधिकारी संघ हनुमानगढ़ का जिला अध्यक्ष चुना गया। रविवार को पंचायत समिति हनुमानगढ़ टाउन में हुए चुनाव में नंदकिशोर वर्मा उपाध्यक्ष, सनीपाल गोदारा मंत्री और सुशील कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। पदाधिकारियों ने शपथ लेकर संघ हित में कार्य करने का संकल्प लिया।