कोंडागांव: सुशासन तिहार में दिव्यांगों को मिली नई सहूलियत, 9 हितग्राहियों को बांटे गए सहायक उपकरण
सुशासन तिहार के तहत फरसगांव विकासखंड के ग्राम उरंदाबेड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 9 दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक प्रदान कर उन्हें बड़ी राहत दी गई।ग्राम कन्हारगांव के अंशुराम यादव, विद्या नेताम एवं ग्राम बंजोड़ा के खेमराज राणा को ट्राइसाइकिल दी