शामली: एआरटीओ ने पुलिस बल के साथ रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर शामली-लोनी मार्ग पर चलने वाली प्राईवेट बसें कराई बंद
Shamli, Shamli | Dec 13, 2024 शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एआरटीओ रोहित राजपूत ने शामली कोतवाली प्रभारी समयपात्र अत्री के साथ शामली के अजंता चौक स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर शामली—लोनी मार्ग पर चलने वाली प्राईवेट बसों का संचालन बंद करा दिया है। एआरटीओ ने बस संचालकों को शासनादेश का हवाला देते हुए उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।