शामली: दयानंदनगर में आईजीएल के कार्य के दौरान पेयजल पाइपलाइन टूटने से मकानों में आई दरारें, पीड़ितों ने मांगा मुआवजा
Shamli, Shamli | Dec 13, 2024 शुक्रवार की दोपहर करीब 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के वार्ड 16 मोहल्ला दयानंदनगर में कथित तौर पर आईजीएल कंपनी की घरेलू गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान पेयजल पाइप लाइन टूटने से कई मकानों में बड़ी—बड़ी दरारें आ गई। पीड़ित गृहस्वामियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से गैस कंपनी के अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है।