शामली: थानाभवन पुलिस ने चोरी की 2 बाइक, फर्जी नंबर प्लेट और अवैध हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 13, 2024 शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे थानाभवन थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चरथावल क्षेत्र के गांव ज्ञान माजरा निवासी हिमांशु उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की गई 2 बाइक, 1 फर्जी नंबर प्लेट व 1 अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।