शामली: भैसानी इंस्लामपुर गांव में पुलिसकर्मियों पर बिना महिला पुलिस के युवती को ले जाने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Shamli, Shamli | Dec 13, 2024 शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर की बताई जा रही वीडियो वायरल हुई है। वायरल वीडियो के माध्यम से कथित तौर पर एक विवाद के बाद गांव में पहुंचे पुलिसकर्मियों पर बगैर महिला पुलिस के एक युवती को साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने थाना प्रभारी निरीक्षक थानाभवन को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।