शामली: SP रामसेवक गौतम ने थाना बाबरी का औचक निरीक्षण किया, निर्माणाधीन भवन के कार्य की गुणवत्ता की भी जांच की
Shamli, Shamli | Dec 13, 2024 शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक एसपी शामली रामसेवक गौतम ने थाना बाबरी का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्पडेस्क की व्यवस्थाओं की जांच करते हुए महत्वपूर्ण अभिलेखों को भी चेक किया। इसके अलावा थाने में निर्माणाधीन भवन के कार्य की गुणवत्ता को भी जांचा।