ग्वालपाड़ा: शाहपुर गांव में 11 हजार वोल्ट तार गिरने से 8 माह की गर्भवती भैंस की मौत, ग्रामीणों ने मुआवजा मांगा
ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के अंर्तगत शाहपुर पंचायत के फुलबरिया वार्ड संख्या 13 में बिजली का हाईटेंशन धारा प्रवाहित 11 हजार बोल्ट का तार टूटकर गिरने से एक 8 महीने की गर्ववती भैंस की मौत हो गई। भैंस भोगी मंडल की थी। घटना सोमवार की सुबह करीब 11 बजे हुई।घटना की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराया