गायघाट: सिविल सर्जन ने किया गायघाट सीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को दी कड़ी हिदायतें
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन सुधीर कुमार ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। उन्होंने ओपीडी निबंधन काउंटर पर खड़े मरीजों से अस्पताल के द्वारा दो जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।